फीचर्स

ज़मीन संभालने के लिए ज़रूरी हर चीज़, एक ऐप में.

भारतीय परिवार जिन रिकॉर्ड्स के साथ रोज़ काम करते हैं — खाता, खेसरा, खतियान, रसीद, नक्शा और परिवार — उन्हीं के हिसाब से बनाया गया.

प्रॉपर्टी मैनेजमेंट

हर प्लॉट की पूरी प्रोफ़ाइल

ज़िला, अंचल, मौजा, खाता, खेसरा, रकबा और मालिक — हर ज़मीन की जानकारी साफ़ और एक जगह.

  • कई प्लॉट, कई गांव — सब एक सूची में
  • कुल ज़मीन और दस्तावेज़ों का हिसाब
  • हर प्लॉट पर अपने नोट्स

सीमा मैपिंग

खेत की सीमा, फ़ोन पर

खेत पर चलकर या नक्शे पर बिंदु लगाकर सीमा सेव करें. रकबा अपने आप निकलता है.

  • GPS से सीमा बिंदु
  • रकबा एकड़ और डिसमिल में
  • हर प्लॉट के साथ नक्शा

दस्तावेज़ वॉल्ट

कागज़ खोने का डर ख़त्म

खतियान, जमाबंदी रसीद, केवाला, LPC — फ़ोन से फ़ोटो लें, सही प्लॉट के साथ सुरक्षित रखें.

  • कैमरा से स्कैन
  • प्लॉट के हिसाब से व्यवस्थित
  • निजी स्टोरेज

परिवार एक्सेस

परिवार साथ, नियंत्रण आपके पास

भरोसेमंद सदस्यों को जोड़ें — वे देख सकते हैं, पर क्या दिखे यह आप तय करते हैं.

  • हर प्रॉपर्टी पर अलग एक्सेस
  • कभी भी एक्सेस हटाएं
  • शहर या विदेश से भी

वंशावलीनया

वंशावली बनाएं, PDF डाउनलोड करें

बिहार भूमि सर्वे के प्रपत्र-3(1) फॉर्मेट में परिवार का वंश-वृक्ष और तालिका.

  • पीढ़ी दर पीढ़ी पेड़
  • A4 PDF और WhatsApp फ़ोटो
  • बेटियों सहित पूरा परिवार
वंशावली बनाएं

और भी बहुत कुछ

किरायेदार मैनेजमेंट

किरायेदार, लीज़, बटाई और फसल के नोट्स.

टैक्स रिमाइंडर

लगान, नवीनीकरण और ज़रूरी तारीख़ें याद रखें.

एक्टिविटी हिस्ट्री

हर बदलाव का रिकॉर्ड सुरक्षित.

कानूनी सहायता

ज़मीन के कानूनी सवालों पर भरोसेमंद वकीलों से मदद — जल्द ऐप में.

जल्द आ रहा है

हम ज़मीन से जुड़े कानूनी सवालों के लिए भरोसेमंद वकीलों से मदद जोड़ रहे हैं. यह सुविधा जल्द BhumiSetu ऐप में आएगी.

तब तक आप ऐप में अपने सभी दस्तावेज़ तैयार और व्यवस्थित रख सकते हैं.

आज ही अपनी ज़मीन के कागज़ सुरक्षित करें.

मुफ़्त डाउनलोड करें. 5 मिनट में पहली प्रॉपर्टी जोड़ें.